NCERT Solutions for Class 7 Hindi शाम- एक किसान प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisan Questions and Answers

कविता से

प्रश्न 1.इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है-यह एक रूपक है। इसे बचाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

उत्तर.  शाम एक किसान कविता में एकरूपता बनाने वाली पांच उपमाऐं निम्न है:–

पहली एकरूपता- आकाश का साफा 

दूसरी एकरूपता – सूरज की चिलम

तीसरी एकरूपता- मानो नदी चांद सी हो 

चौथी एकरूपता- पलाश के जंगल की अंगीठी

पांचवी एकरूपता- अंधकार भेड़ों का गला

प्रश्न 2.शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए।

(क) शाम कब से शुरू हुई ?

(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?

(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए।

उत्तर.क) शाम का दृश्य अगर हम घर की छत या खिड़की से देखें तो हमें पता चलता है कि सूरज जब डूबता है तो शाम शुरू होती है लगभग 6:00 बजे के आसपास शाम शुरू होती है।

ख) लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है।

ग) इस बीच आसमान में कई सारे परिवर्तन आए।जैसे-आसमान लाल होने लगा,आसमान का रंग धीरे-धीरे पीला होने लगा,साथ ही साथ सूरज भी डूबने लगा, और चारों तरफ अंधेरा होने लगा।

प्रश्न 3.मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो–‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-

कबूतर         कौआ       मैना

तोता            चील         हंस

उत्तर.  कबूतर- सुनिए मैम,मैं खत लेकर आया हूं!

         कौवा- अरे सुनो,घर में मेहमान आने वाले हैं!

         मैना- सुनते हो, मेरी आवाज बहुत मधुर है! 

         चील- अरे देखो, कितनी अच्छी चिड़िया है! 

         तोता- मिट्ठू मिट्ठू!

         हंस  – देखो देखो! मैं कितनी स्वच्छ हूं!

कविता से आगे

प्रश्न 1.इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

उत्तर. इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें कई प्रकार के रंगों का प्रयोग करना होगा जैसे-पीला, सफेद,लाल, हरा, नीला, गुलाबी, नारंगी, सुनहरा आदि बहुत से रंगों की आवश्यकता हो सकती है।

प्रश्न 2.शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए-

पक्षी              खिलाड़ी           फलवाले       माँ

पेड़-पौधे        पिता जी           किसान        बच्चे 

उत्तर.

  • पक्षी-अपने घोंसले की तरफ आ जाते हैं।
  • खिलाड़ी- खेल खत्म करके घर आकर, विश्राम करते हैं।
  • फल वाले- जल्दी-जल्दी फल बेचने के लिए लोगों को। पुकारते हैं, तथा कम दाम में ही फल बेच कर घर जाने की तैयारी करते हैं।
  • मां- परिवार वालों के साथ थोड़ी देर समय बिताकर, सबके लिए चाय बनाने जाती हैं।
  • पेड़ पौधे- पूरा दिन झूमते-झामते पेड़-पौधे शाम को विश्राम करते हैं।
  • पिताजी- ऑफिस से घर आ कर थोड़ी देर आराम करने के बाद बच्चों के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।
  • किसान- खेत का खत्म करने के बाद शाम को घर आने की तैयारी करते हैं। 
  • बच्चे- अपने दोस्तों के साथ खेलते हैं या फिर टीवी देखते है।

प्रश्न 3.हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है

संध्या का झुटपुट

बाँसों का झुरमुट

है चहक रही चिड़ियाँ

टी-वी-टी टुट्-टुट्

• ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर. सुमित्रानंदन पंत जी द्वारा दी गई कविता में संध्याकालीन दृश्य में पक्षियों की आवाज का वर्णन किया गया है। जबकि सर्वेश्वरदयाल सक्सेना जी की कविता (शाम- एक किसान) में कल्पना प्रधान है। जिसमें संध्याकालीन दृश्य को किसान के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.शाम के बदले यदि आपको एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो किन-किन चीजों की मदद लेकर अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे? नीचे दी गई कविता की पंक्तियों के आधार पर सोचिए

पेड़ों के झुनझुने

बजने लगे;

लुढ़कती आ रही है।

सूरज की लाल गेंद।

उठ मेरी बेटी, सुबह हो गई।

उत्तर. उठो मेरी नन्ही बेटी, अब आंखें खोलो

        मैं पानी लाई हूं तुम, अपना मुंह धो लो

        देखो देखो पेड़ों के झुंझुनू बजने लगे हैं,

        सूरज की लाल गेंद तेजी से लुढ़कती आ रही है,

        उठो मेरी नन्ही बेटी,

        ऐसा सुंदर समय मत खोओ, सुबह हो गई अब मत सो,

भाषा की बात

प्रश्न 1.नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए

(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी

(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।

(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा

(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास

(ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा

(च) घास पर फुदकवी नन्ही-सी चिड़िया।

इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर. ऊपर दी गई पंक्तियों में जो सा ओर सी का प्रयोग हो रहा है।वह उन शब्दों के साथ हो रहा है, जिनकी उपमा दी गई है। अगर हम व्याकरण के माध्यम से देखें तो चादर-सी, गल्ले-सा, छोटा-सा, नन्ही-सी संज्ञा एवं विशेषण है।

प्रश्न 2.निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भो में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिए दो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए।

आँधी        दहक           सिमटा

उत्तर. आँधी- 

1) तेज हवा को देखकर ऐसा लगा कि जोर-जोर से आंधी चलने वाली है।

2) आंधी को आते हुए देख सभी लोगों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर  दीया।

दहक-

1)अंगीठी को देखकर ऐसा लगा जैसे उस में से आग दहकने वाली है।

2) सुमन को देखने पर लगा कि वह गुस्से से दहक रही है।

सिमटा-

1) अधिक ठंड लगने पर बच्चा अपनी मां की गोद में सिमट गया।

2)सूरज ढलता देख बेचारे सारे गुलाब के फूल सिमट गए।

Leave a Reply