NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर प्रश्न और उत्तर

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 Rakt aur hamara sharir Questions and Answers

प्रश्न 1. रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर– रक्त के बहाव को रोकने के लिए हमें सबसे पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जरूरत पड़ने पर कुछ टांके भी लगाने पड़ सकते हैं। और जब  तक हम डॉक्टर के पास ना पहुंच जाए तब तक जहां चोट लगी है। वहां एक साफ सा कपड़ा कसकर बांध देना चाहिए। ताकि दबाव पड़ने पर रक्त का बहाव कम हो सकता है।

प्रश्न 2. खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर– खून को ‘भानुमती का पिटारा’ इसलिए कहा जाता है। क्योंकि जिस तरह से ‘भानुमति के पिटारे’ में अनेक तरह की वस्तुएं मौजूद होती है। उसी प्रकार अगर हम कुछ खून की बूंदों को सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखे तो लाल रक्त कण  हमें दिखाई देते हैं। इसके दो भाग होते हैं। जिसे हम प्लाज्मा कहते हैं। ऐसी विविधता को ‘भानुमती का पिटारा’ कहा गया है।

प्रश्न 3. एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए ?

उत्तर– एनीमिया से बचने के लिए हमें हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा और मास का सेवन करना चाहिए इनमे यह तत्व उपयुक्त मात्रा में होते हैं। अगर यह हम ग्रहण नहीं करते हैं। तो हमारा रक्त कण नहीं बन पाता और रक्त में इनकी कमी हो जाती है। लाल कणों की कमी से एनीमिया हो सकता है।

प्रश्न 4.पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इन से कैसे बचा जा सकता है?

 उत्तर– पेट में इसलिए कीड़े होते हैं क्योंकि हम खराब पानी पी लेते हैं, खराब खाना खा लेते हैं। जिसके द्वारा कीड़े हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। इनसे बचने के लिए हमें पूरी सफाई से बनाए गए खाने को खाना चाहिए। खाना खाने से पहले हमें अपने हाथों को अच्छी तरीके से धोना चाहिए। और फिर भोजन ग्रहण करना चाहिए भोजन ग्रहण करते समय हमें साफ पानी देखकर पानी पीना चाहिए।

प्रश्न 5. रक्त के सफ़ेद कणों को ‘वीर का सिपाही’ क्यों कहा गया है?

उत्तर– रक्त के सफ़ेद कणों को ‘वीर का सिपाही’ इसलिए कहा गया है क्योंकि जब कोई रोग हमारे शरीर में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। तो सफेद कण उनका मुकाबला डटकर करते हैं ताकि वह अंदर ना आ पाए सफेद कण बहुत से रोगों से हमारी रक्षा करते हैं।

 प्रश्न 6. ब्लड बैंक में रक्तदान से क्या लाभ है? 

उत्तर– हर किसी व्यक्ति का रक्त एक जैसा नहीं होता। जरूरतमंद व्यक्ति के रक्त समूह की जांच करने के बाद उसे उसी रक्त समूह का रक्त चढ़ाया जाता है।इसलिए ब्लड बैंक बनाया गया है। तथा ब्लड बैंक में रक्त का भंडार सुरक्षित रहे। इसलिए हमारे लिए यह जरूरी है कि हम समय-समय पर रक्तदान करते रहे। हमारे शरीर में लगभग 5 लीटर खून होता है। अगर हमारे शरीर का रक्त किसी जरूरतमंद को जीवन दान देता है तो हमें यह अवश्य करना चाहिए।

प्रश्न 7. साँस लेने पर शुद्ध वायु से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता है-

सफ़ेद कण साँस नली

लाल कण फेफड़े   

उत्तर– लाल कण।

पाठ से आगे—

प्रश्न 1. रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है-

जस्ता शीशा

लोहा प्लैटिनम

उत्तर–लोहा।

प्रश्न 2. बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है-

टाइफ़ायड मलेरिया

डेंगू           फाइलेरिया

उत्तर–डेंगू।

भाषा की बात—

प्रश्न 1. (क) चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं-

इस वाक्य को ध्यान से पढ़िए। इस वाक्य में ‘होते-होते’ के प्रयोग से यह बताया गया है कि चार महीने से पूर्व ही ये नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के पाँच वाक्य बनाइए जिनमें इन शब्दों का प्रयोग हो-  

बनते-बनते, पहुँचते-पहुँचते, लेते-लेते, करते-करते

उत्तर–

  • आज घूमने जाने का हमारा प्लान बनते बनते बिगड़ गया। 
  • मैं स्कूल पहुंचते-पहुंचते रह गई।
  • आज मैं चूड़ी लेते लेते रह गई।
  • मैं आज रात के खाने की तैयारी करते करते थक गई।

(ख) इन वाक्यों को पढ़िए-

सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगे हैं।

आज दूर-दूर तक वर्षा होगी।

इन वाक्यों में ‘होते-होते’ की तरह ‘किनारे-किनारे’ और ‘दूर-दूर’ शब्द दोहराए गए हैं। पर हर वाक्य में अर्थ भिन्न है। किनारे-किनारे का अर्थ है-किनारे से लगा हुआ और दूर-दूर का-बहुत दूर तक।

आप भी निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और उनके अर्थ लिखिए-

ठीक-ठीक, घड़ी-घड़ी, कहीं-कहीं, घर-घर, क्या-क्या

उत्तर–

  •  मैं ठीक ठीक समय पर आ जाती हूं।
  •  श्रुति घड़ी-घड़ी पुस्तके पढ़ती रहती है।
  • जब हम घूमने गए थे तब हमें कहीं कहीं बहुत सुंदर मंदिर दिख रहे थे।
  •  दीपावली में घर घर में खुशियों का भंडार होता है।
  • प्रिया आज रात के खाने में तुम क्या-क्या बनाओगी।

प्रश्न 2. इस पाठ में दिए गए मुहावरों और कहावतों को पढ़िए और वाक्यों में प्रयोग कीजिए

भानुमती का पिटारा, दस्तक देना, धावा बोलना, घर करना, पीठ ठोकना ।

उत्तर–          

  • मोनिका के बैग को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे भानुमती का पिटारा है।
  • मेरी बहन मेरे कमरे में बिना दस्तक दिए आ जाती है।
  •  तुमने अगर मुझे मारा तो मेरा भाई तुम पर धावा बोल देगा।
  •  यदि हम अच्छा खाना ना खाए तो बीमारी हमारे शरीर में घर करना शुरू कर देते हैं।
  • कक्षा में प्रथम आने पर मेरे माता-पिता ने मेरी पीठ ठोकी और मुझे बहुत सारी मिठाइयां भी खिलाई।

Leave a Reply