संतुलित आहार

Diet in Hindi

आहार जिसमें प्रोटीन, विटामिन एवम् मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, हैल्थी फैट व कैल्शियम जैसे सारे पोषक तत्व सही मात्रा में हो, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को है, संतुलित आहार (Balance Diet) कहलाता है।

प्रोटीन का कार्य: प्रोटीन हमारे शरीर में बहुत उपयोगी होती है यह कोशिका को आकार प्रदान करती है और कोशिका के अंदर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में भी मदद करती है। हमारे शरीर की कोशिका की मरम्मत भी प्रोटीन ही करती है।

विटामिन एवम् मिनरल का कार्य: विटामिन और मिनरल भी हमारे शरीर में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है जैसे- यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते है, immune systems को मजबूत बनाते है और जख्मों को जल्दी से भरने में भी ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्बोहाइड्रेट का कार्य: कार्बोहाइड्रेट का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करना जिससे हमारा शरीर सही से कार्य कर सके।

इस दौड़- भाग भारी ज़िंदगी में सही खान- पान न होने से कमजोरी और थकावट होना लाजमी है। हर कोई चाहता तो है कि वो अपनी डेली रूटीन के हिसाब से डायट प्लान कर ले, लेकिन सही गाइड न मिलने से ऐसा नहीं हो पाता। इसलिए हम आपको बता रहे है ऐसा डायट प्लान जिसको फॉलो कर आप खुद को फिट रख सकते हैं।

सबसे पहले रोज सुबह उठ कर आप 2-3 गिलास खाली पेट पानी पी लें और 25-30 मिनट तक कुछ न खाएं।       

खाना खाने का सही तरीका

चाहे आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हो या कम करना चाहते हों, लेकिन आपको अपनी खाना खाने की आदत को सही करना होगा जैसे आपको सबसे पहले अपने पूरे दिन के खाने को 3 भाग में बांटना होगा सुबह, दोपहर और शाम।

सुबह की डायट: अगर आपको कुछ मीठा या तला हुआ पसंद है तो आप सुबह सूरज उगने से लगभग 2 घण्टे पहले भर पेट खा सकते है। आप सुबह जूस भी पी ले।

दोपहर की डायट: दोपहर को हमें सुबह से थोड़ा कम खाना खाना चाहिए और उसमे थोड़ा सलाद और रेशेदार फल हो तो ज्यादा अच्छा है वो हमारा खाना पचाने में मदद करते है।

शाम की डायट: ज्यादातर लोग यही गलती करते है, वो शाम को या रात को भर पेट खाना खाते है या तला हुआ खाते है कभी भी रात को भर पेट खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि वह सही तरह से पचता नहीं है और पेट में सड़न पैदा करता है जिससे मुंह से बदबू आती है और पेट में गैस की समस्या भी रहती हैं।

शाम का भोजन कभी भी सूरज ढलने से 2 घण्टे पहले कर लेना चाहिए और भर पेट खाना कभी नहीं खाना चाहिए।

वैसे तो भर पेट खाना सुबह से शाम तब कभी भी नहीं खाना चाहिए, लेकिन शाम को तो भर पेट खाना विष के समान होता है।

किस अनुपात में खाना-खाना चाहिए

खाना खाने का सही अनुपात: मान लीजिए कोई व्यक्ति सुबह 6 रोटी खाता है तो दोपहर को उस 4 रोटी और शाम को 2 रोटी ही खानी चाहिए।

खाने के बाद कौन–कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए:

  1. खाना खाने से 30 मिनट पहले और लगभग 45 मिनट बाद तक पानी ना पिएं।
  2. दो विरूद्ध खाने को कभी ना खाए ये विष समान माने गए है जैसे- दूध के साथ दही, दूध के साथ बैंगन की सब्जी आदि।
  3. खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं सोना चाहिए और कोई भारी काम भी न करे।
  4. ज्यादा तला, तीखा या नमकीन खाना त्याग दे।

कभी भी ज्यादा बासी भोजन से बचे क्योंकि उसमे न्यूट्रिएंट बहुत कम हो जाते है और वो पेट में सड़ने से स्किन प्रोबल और अनेकों बीमारियों को जन्म देता है। मैदा और सोडियम बिल्कुल कम खाए। खाना एल्युमिनियम के बर्तन में बनाने से बचे और प्लास्टिक के बर्तनों का भी कम से कम उपयोग करे।

और मौसमी फलों का ही ज्यादा उपयोग करे। आशा है कि इस आर्टिकल में आपको कुछ उपयोगी जानकारी अवश्य मिली होगी आप इन सब बातो को अपने जीवन में प्रयास करके एक हफ्ता जरूर देखे और आपको अच्छे या बुरे को भी अनुभव हुए हो हमारे साथ जरूर शेयर करे। धन्यवाद!

Leave a Reply