Notice: Undefined variable: force_rememberme in /home/ncerqlvz/classofachievers.com/wp-content/plugins/pwa-for-wp/admin/common-function.php on line 195
देसी खाना जो आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है - Class Of Achievers

देसी खाना जो आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है

हैल्लो दोस्तो, आज हम बात करेंगे देसी खाना जो आपको वजन बढ़ाने में बहुत मदद करता है और नार्मल और जिम जाने वाले लोगो के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

देसी खाना

आपने सुना होगा जब आपके दादा-दादी आने जमाने की बातें आपको बताते थे कि उनके जमाने में लोग घण्टो खेतों में मेहनत करते थे और बहुत ज्यादा भारी चीजें उठाते थे। उस जमाने के लोग बीमार भी कम पड़ते थे और बहुत लंबी उम्र जीते थे। 

सुनने में जरूर कहानी जैसा लगता है परंतु ऐसा सच में होता था या नही। और अगर होता था तो आजकल हम इतने फिट क्यों नही होते। 

इसका कारण है खाना, पहले के जमाने में लोग अच्छा खाना खाते थे जिससे उनके शरीर का हॉर्मोनल बैलेंस बना रहता था, लेकिन आजकल हम फ़ास्ट फ़ूड और ज्यादा मसाले वाली चीजें खाते हैं जिससे हमारे शरीर को बहुत नुकसान होता है। 

आज मैं आपको कुछ ऐसे खाने की चीजें बताऊंगा जो आपको आसानी से मिल जाएंगी और उनसे आपको वजन बढ़ाने में बहुत सहायता मिलेगी।

गाय का दूध

सबसे पहले आता है दूध, दूध के अनेक फायदे हैं और यह बहुत सी आसानी से मिल भी जाता है। दूध में पॉष्टिक न्यूट्रिएंट्स होते है और यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है। इसमे कैल्शियम भी होता है जिससे आपकी हड्डियां भी मजबूत बनती है। 

दूध ग्रोथ हॉर्मोन और टेस्टेस्टेरोन बढाने में बहुत सहायक है। जब बात दूध कि की जाए तो गाय के दूध अच्छा कोई दूध नही होता। भैंस और अन्य जानवरों के दूध में वो न्यूट्रिएंट्स नही होते जो गाय के दूध में होते हैं। दूध पूरे दिन में कभी भी पॉय जा सकता है लेकिन रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद दूध पीना काफी अच्छा रहता है।

पनीर

पनीर भी दूध से बनाया जाता है, यह काफी अच्छा सोर्स होता है हेल्थी फैट्स और प्रोटीन का। इससे फिटनेस में वजन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फैट्स और प्रोटीन के अलावा और भी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं। पनीर को भी आप पूरे दिन में कभी भी खा सकते है, इसके अलावा प्री-वर्कआउट, पोस्ट-वर्कआउट, सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले आप इससे खा सकते हैं।

देसी घी

देसी घी वजन बढ़ाने में ही नही वजन घटाने में भी काफी अच्छा होता हैं। इसमे हैल्थी फैट्स होता है जो आपको काफी एनर्जी देता है। घी कोलेस्ट्रोल लेवल बैलेंस करने में भी मदद करता है। आजकल मोटापे और बीमारी का कारण ही है हमारा खाना पकाने के तेल, अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो देसी घी में खाना पकायें। देसी घी सुबह और रात को काफी अच्छा रहता है। यह डाइजेस्ट होने में 8 से 9 घण्टे लगाता जिससे यह आपको धीरे-धीरे एनर्जी देता रहता है और वजन बढ़ाने में मदद करता है।

दाल

दाल एक साधारण भारतीय खाना है जो हर रोज़ खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हो कि दाल प्रोटीन का एक बहुत ही बेहतरीन सोर्स है, और यह प्रोटीन के साथ बाकी इसेंसीएल विटामिंस का भी वह सोर्स है। दाल में राजमाह काफी मददगार होते हैं वजन बढ़ाने में। ऐसा नही है कि दूसरी दालें अच्छी नही होती परंतु वजन बढ़ाने के राजमाह ज्यादा अच्छी होती है। आप रोज अलग दाल भी खा सकते है, इसके आपको सारी दालों के फायदे मिल जाएंगे। दाल को दिन में कभी भी खाया जा सकता है।

मेरे विचार

यह सारे खाने के सोर्स बहुत ही अच्छे और आसान होते है। यह लाभदायक सोर्सेज आपको प्रोटीन, फैट्स और कार्ब्स पूरे करने में मदद करेंगे और इनके कोई भी साइड इफ़ेक्ट नही होते। और जैसे कि ये साधारण खाना है यह आपको कहीं भी मिल जाएगा फिर चाहे आप कहीं घूमने जाएं या अपने किसी रिश्तेदार के घर। इसे आपको अपनी डाइट हमेशा पूरी करने में बहुत आसानी होगी।

दोस्तो इस आर्टिकल मे इतना ही लेकिन हम जल्द ही दूसरे आर्टिकल के साथ आएंगे जिसमे हम और भी ऐसे खाने के बारे में बताएंगे जिससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply